देश में 24 घंटे के दौरान कोरोना के 174 नए मरीज

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 174 नए मरीज सामने आए हैं। इस अवधि में 224 मरीज स्वस्थ हुए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव मामले

Advertisement

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 174 नए मरीज सामने आए हैं। इस अवधि में 224 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव मामले 2,257 हैं। देश में अबतक 4,41,47,775 लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं।

पिछले 24 घंटे में देशभर में 1.94 लाख नमूनों की जांच की गई। अबतक कुल 91.29 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। देश का मौजूदा रिकवरी रेट 98.8 है और दैनिक संक्रमण की दर 0.10 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वैक्सीन की 49,597 खुराक दी गई। इसके साथ देश में अबतक कुल 220.16 करोड़ वैक्सीन दी जा चुकी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *