24 घंटे में कोरोना के 214 नए मरीज

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 214 नए मरीज सामने आए हैं। इस अवधि में 204 लोग स्वस्थ हुए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव मामले

Advertisement

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 214 नए मरीज सामने आए हैं। इस अवधि में 204 लोग स्वस्थ हुए हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव मामले 2,509 हैं। इसके साथ देश में अबतक 4,41,46,534 लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं।

पिछले 24 घंटे में देशभर में 1.88 लाख नमूनों की जांच की गई। अबतक कुल 91.19 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। देश का मौजूदा रिकवरी रेट 98.8 है और दैनिक संक्रमण की दर 0.11 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वैक्सीन की 56,997 खुराक दी गई। इसके साथ देश में अबतक कुल 220.13 करोड़ वैक्सीन दी जा चुकी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.