बिहार के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को 15 अगस्त पर मिलेगा 3-3 डिसमिल जमीन का तोहफा

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Patna : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार सरकार राज्य के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को आवास निर्माण के लिए तीन-तीन डिसमिल जमीन देगी। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह ने शुक्रवार

बिहार के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को 15 अगस्त पर मिलेगा 3-3 डिसमिल जमीन का तोहफा
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Patna : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार सरकार राज्य के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को आवास निर्माण के लिए तीन-तीन डिसमिल जमीन देगी। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह ने शुक्रवार को बताया कि लाभुकों को बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र देने के लिए 15 अगस्त को सभी जिलों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

राज्य के सभी जिलों में राजकीय झंडोत्तोलन समारोह के बाद विशेष शिविर आयोजित होंगे। इनमें चयनित लाभुकों को जमीन का बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र वितरित किया जाएगा।

जिलों में विशेष शिविर का आयोजन

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर आयुक्तों और जिला समाहर्ताओं को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में भूमिहीन परिवारों को भूमि का अधिकार देना सरकार की जनकल्याणकारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

डिजिटल प्रमाण-पत्र पहले से तैयार

विभाग ने चयनित लाभुकों के डिजिटल हस्ताक्षरित बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र पहले से अपलोड और सत्यापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जिलाधिकारियों को पूरे कार्यक्रम की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने का निर्देश दिया गया है, ताकि चयनित लाभुकों को निर्धारित कार्यक्रम के तहत बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.