प्रवासियों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 33 की मौत

पनामा सिटी। कोलंबिया और पनामा के बीच खतरनाक डेरेन गैप को पार करते समय प्रवासियों की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रवासियों की बस एक अन्य बस से टकराने के बाद खाई में गिरने से कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई है,

Advertisement

पनामा सिटी। कोलंबिया और पनामा के बीच खतरनाक डेरेन गैप को पार करते समय प्रवासियों की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रवासियों की बस एक अन्य बस से टकराने के बाद खाई में गिरने से कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। पनामा के राष्ट्रपति ने हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

पुलिस ट्रांजिट ऑपरेशंस कमिश्नर एमिलियानो ओटेरो ने पत्रकारों को बताया कि राजधानी पनामा सिटी से लगभग 400 किलोमीटर (250 मील) पश्चिम में यह दुर्घटना हुई। बस में चालक और एक सहायक सहित 66 लोग सवार थे। बताया गया कि यह बस पनामा के पूर्वी सीमावर्ती कोलम्बिया में एक जंगल क्षेत्र डेरेन से प्रवासियों को लेकर कोस्टा रिका की सीमा में चिरिकि के पश्चिमी तटीय प्रांत की ओर जा रही थी। यह बस एक अन्य बस से टकराने के बाद खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में 33 लोगों के मरने की खबर है। पनामा की प्रवासन की राष्ट्रीय निदेशक समीरा गोज़ाइन ने टेलीमेट्रो ब्रॉडकास्टर को बताया कि अभी तक हमारे पास 33 लोगों के मारे जाने की सूचना है। पनामा के प्रवास के उप निदेशक मारिया इसाबेल सराविया ने अभी यह स्पष्ट किया है कि बस में सवार यात्री किन देशों के नागरिक थे। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि घायलों में से कई को एंबुलेंस से चिरिकि प्रांत की राजधानी डेविड के एक अस्पताल ले जाया गया है।

पनामा के राष्ट्रपति लॉरेंटिनो कॉर्टिज़ो ने ट्वीट कर कहा, “सरकार इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती है।” उन्होंने आश्वस्त किया कि अनियमित प्रवासन से निपटने के लिए मानवीय सहायता और अच्छी स्थिति प्रदान करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। दुर्घटना में घायलों को पनामा सरकार चिकित्सा सुविधा पहुंचा कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *