Ranchi: विधानसभा थाना क्षेत्र के तिरिल स्थित लावेद बस्ती में एक खटाल से 45 वर्षीय पवन सिंह का शव फंदे से लटका मिला। पवन सिंह लावेद का ही रहने वाला था। शव घर के बजाय दूसरी जगह मिलने के कारण परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद विधानसभा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।
शरीर पर चोट के निशान मिलने का दावा
विधानसभा थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर ने बताया कि शव देखने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि पवन सिंह की हत्या करने के बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटकाया गया। पुलिस के अनुसार, शव पर कुछ चोट के निशान भी मिले हैं। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Also Read: 27 मई की दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द, गड़बड़ी की जांच के बीच आयोग का बड़ा फैसला



