ECL मुख्यालय में 48वीं वार्षिक सामान्य बैठक आयोजित

ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (Eastern Coalfield Limited) की 48वीं वार्षिक सामान्य बैठक (एजीएम), बोर्ड रूम ईसीएल मुख्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में सीआईएल के चेयरमैन पीएम प्रसाद (P M Prasad), वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। साथ ही बैठक

Advertisement

ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (Eastern Coalfield Limited) की 48वीं वार्षिक सामान्य बैठक (एजीएम), बोर्ड रूम ईसीएल मुख्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में सीआईएल के चेयरमैन पीएम प्रसाद (P M Prasad), वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। साथ ही बैठक में ईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एपी पंडा, सीआईएल के निदेशक (तकनीकी) बी वीरा रेड्डी, ईसीएल (ECL) के निदेशक (वित) मो. अंजार आलम, निदेशक (तकनीकी) योजना एवं परियोजना नीलेंदु कुमार सिंह, निदेशक (तकनीकी) संचालन नीलाद्री रॉय और ईसीएल के स्वतंत्र निदेशकगणों की भी गरिमामीय उपस्थिती रही।

बैठक के दौरान वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कंपनी के वार्षिक खातों को अन्य एजेंडों के साथ-साथ ईसीएल के शेयरधारकों द्वारा अपनाया और अनुमोदित किया गया। इस अवसर पर सीआईएल के कंपनी सचिव बीपी दुबे और ईसीएल के कंपनी सचिव रामबाबू पाठक भी उपस्थित थे। चेयरमैन सीआईएल ने वित्त वर्ष 2022-23 में शानदार प्रदर्शन के लिए ईसीएल को बधाई दी। इसके उपरांत, सीएमडी एपी पंडा ने शेयरधारकों को ईसीएल की भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *