Ranchi : फेडरेशन ऑफ बैंक ऑफ़ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन झारखंड राज्य इकाई के राँची स्थित कार्यालय में धूमधाम से केक काटकर 59वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर फेडरेशन के एग्जीक्यूटिव वाईस प्रेसिडेंट और झारखंड राज्य इकाई के महासचिव कॉमरेड सुनील लकड़ा ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा संगठन अधिकारी के हकों को लेकर हमेशा से मुखर रहा है और आगे भी रहेगा।
कोषाध्यक्ष कॉमरेड प्रकाश उराँव ने एकजुट रहने का आवाहन किया। मौके पर उपाध्यक्ष कॉमरेड बेंजामिन मुर्मू, उप महासचिव श्री मनीष नारायण, सहायक महासचिव श्री हरीश कुमार सिंह, कार्यकारिणी सदस्य कॉमरेड अली हसन, कॉमरेड ज्योत्सना बारा और अन्य सदस्य उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now




