10-15 फरवरी तक होगा 68वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन

Ranchi : रांची में 10 से 15 फरवरी तक 68वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन 10 फरवरी को राज्यपाल करेंगे। साथ ही 15 फरवरी को समापन में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देशन में ड्यूटी मीट

10-15 फरवरी तक होगा 68वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन
Advertisement

Ranchi : रांची में 10 से 15 फरवरी तक 68वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन 10 फरवरी को राज्यपाल करेंगे। साथ ही 15 फरवरी को समापन में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देशन में ड्यूटी मीट का आयोजन पहली बार झारखंड के मोरांग गोमके, जयपाल सिंह मुंडा खेल परिसर में किया जाएगा। शुक्रवार को सीआईडी मुख्यालय में स्पेशल ब्रांच आईजी प्रभात कुमार और सीआईडी आईजी असीम विक्रांत मिंज की ओर से संयुक्त रुप से प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि कि अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन अखिल भारतीय पुलिस खेल कूद प्राधिकरण के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष किया जाता है।

उन्होंने सर्वप्रथम वर्ष 1953 में राइफल रिवॉल्वर, शूटिंग प्रतियोगिता के रूप में प्रारंभ किया गया था। इसका उद्देश्य व्यावसायिक प्रदर्शन के मानकों को सभी पुलिस संगठनों के कर्मियों के बीच सर्वश्रेष्ठीकरण को प्रोत्साहित करना था। जैसे-जैसे इस आयोजन की सफलता और लोकप्रियता बढ़ी, इस पुलिस ड्यूटी मीट में अतिरिक्त प्रतियोगिताओं को शामिल किया गया।

भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट मुख्य रूप से तीन भागों में बंटी होगी

  • राइफल रिवॉल्वर शूटिंग प्रतियोगिता
  • बैंड प्रतियोगिता
  • साइंटिफिक एंड टू इन्वेस्टिगेशन, पुलिस फोटोग्राफी, कंप्यूटर अवेयरनेस, पुलिस वीडियोग्राफी, एंटी सबोटेज चेक (श्वान दस्ते)

कुल 8 टीमें भाग लेंगी

इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए कुल 18 राज्यों के प्रतिभागी और केंद्रशासित प्रदेशों के दो राज्यों के प्रतिभागी तथा देश के अर्धसैनिक संगठनों की कुल आठ टीमें भाग लेंगी। इस प्रतियोगिता में कुल 13 विषयों पर प्रतिस्पर्धा कराई जाएगी, जिनमें विधि विज्ञान परीक्षा (लिखित), मेडिको-लीगल मौखिक परीक्षा, पुलिस फोटोग्राफी परीक्षा, पुलिस वीडियोग्राफी, क्राइम इन्वेस्टिगेशन लॉ रूल्स तथा कोर्ट जजमेंट, लिफ्टिंग पैकिंग, प्रदर्शनों का अग्रसारण, अंगुलांक विज्ञान प्रायोगिक एवं मौखिक परीक्षा, पुलिस पोर्ट्रेट, ऑब्जर्वेशन, कंप्यूटर साक्षरता, श्वान प्रशिक्षण और एंटी सबोटेज चेक शामिल हैं।

कुल 1228 प्रतिभागी होंगे शामिल

इस प्रतिस्पर्धा में पुलिस और अर्धसैनिक संगठनों के कुल 1228 प्रतिभागी, जिनमें पुरुष प्रतिभागी 1160, महिला प्रतिभागी 68 और श्वान दस्ते के 21 टीमें जिसमें 128 श्वान भाग ले रहे हैं। इन प्रतिस्पर्धाओं के मूल्यांकन के लिए 45 निर्णायक सदस्य होंगे। इस मीट का आयोजन आईटीएस, रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय और बिरसा मुंडा खेल स्टेडियम में किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *