खूंटी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आकर 7 की मौत

Khunti : झारखंड के खूंटी जिले में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। कर्रा थाना क्षेत्र के कर्रा-तोरपा मुख्य मार्ग पर पोड़ा से पहले जोने-लुदरू मोड़ के पास तेज रफ्तार 18 पहियों वाले ट्रक ने सड़क किनारे

खूंटी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आकर 7 की मौत
Advertisement

Khunti : झारखंड के खूंटी जिले में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। कर्रा थाना क्षेत्र के कर्रा-तोरपा मुख्य मार्ग पर पोड़ा से पहले जोने-लुदरू मोड़ के पास तेज रफ्तार 18 पहियों वाले ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। मृतकों में चार महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान पाको देवी, कसीला देवी, मानहू देवी, गोलू कुमार, अंजलि कुमारी, तूती कुमारी और 12 वर्षीय सौरभ नायक के रूप में हुई है। दुर्घटना में घायल खुशबू कुमारी का खूंटी सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

स्कूटी सवार को देखने पुलिया के पास जुटे थे लोग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुवार रात करीब 9:45 बजे जोने-लुदरू मोड़ के पास एक स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर पुलिया के पास झाड़ियों में गिर गया था। इसकी जानकारी मिलने पर आसपास की महिलाएं और बच्चे उसे देखने तथा मदद करने के लिए पुलिया के पास पहुंच गए।

इसी दौरान तोरपा की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदता हुआ निकल गया। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

अस्पताल में इलाज के दौरान 12 वर्षीय बच्चे ने तोड़ा दम

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। स्थानीय लोगों तथा पुलिस की मदद से मृतकों के शव और घायलों को खूंटी सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

रात करीब 11:15 बजे इलाज के दौरान 12 वर्षीय सौरभ नायक ने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई। घायल खुशबू कुमारी का अस्पताल में इलाज जारी है।

ट्रक चालक और खलासी मौके से फरार

स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसे में शामिल ट्रक (जेएच 02 एजे 1377) का चालक नशे में था। लोगों के अनुसार, वह तोरपा की ओर से तेज रफ्तार और लापरवाही से कर्रा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे जुटे लोग ट्रक की चपेट में आ गए।

हादसे के बाद ट्रक चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा चालक के नशे में होने का आरोप लगाया गया है। इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.