हेमंत सोरेन से मिले झारखंड ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष मदन मोहन बरियार, 251 करोड़ का ऋण बांटा

मंईयां सम्मान योजना की 30 हजार लाभुक महिलाओं को मिला ऋण, बैंक ने मुख्यमंत्री को दी अपने कार्यों की जानकारी Ranchi : झारखंड ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष मदन मोहन बरियार ने महाप्रबंधक सिंकू कुमार परीरा और सहायक महाप्रबंधक संजय कुमार के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर

हेमंत सोरेन से मिले झारखंड ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष मदन मोहन बरियार, 251 करोड़ का ऋण बांटा
Advertisement
  • मंईयां सम्मान योजना की 30 हजार लाभुक महिलाओं को मिला ऋण, बैंक ने मुख्यमंत्री को दी अपने कार्यों की जानकारी

Ranchi : झारखंड ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष मदन मोहन बरियार ने महाप्रबंधक सिंकू कुमार परीरा और सहायक महाप्रबंधक संजय कुमार के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को बैंक की ओर से राज्य के विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

मुलाकात के दौरान बैंक अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण पहल मंईयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से झारखंड ग्रामीण बैंक अब तक करीब 30 हजार महिलाओं को कुल 251 करोड़ रुपये का ऋण उपलब्ध करा चुका है।

उन्होंने बताया कि झारखंड ग्रामीण बैंक राज्य में सबसे अधिक 3.70 लाख किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) धारकों और 97 हजार स्वयं सहायता समूहों (SHGs) को बैंकिंग सेवाएं एवं वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है। बैंक ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है।

राज्य के विकास में झारखंड ग्रामीण बैंक के योगदान पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि झारखंड ग्रामीण बैंक को राज्य का सरकारी बैंक घोषित करने के प्रस्ताव पर सरकार विचार कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.