घाटशिला उपचुनाव में 73.88 प्रतिशत हुआ मतदान, मतदाताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

East Singhbhum : पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित घाटशिला विधानसभा उपनिर्वाचन-2025 में मंगलवार को मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि शाम 5 बजे तक कुल 73.88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही

घाटशिला उपचुनाव में 73.88 प्रतिशत हुआ मतदान, मतदाताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
Advertisement

East Singhbhum : पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित घाटशिला विधानसभा उपनिर्वाचन-2025 में मंगलवार को मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि शाम 5 बजे तक कुल 73.88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं, जिसमें महिलाओं और युवा मतदाताओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।

उपायुक्त ने बताया कि पूरे दिन मतदान शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जिससे यह उपचुनाव बंपर मतदान वाला साबित हुआ। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों और सुरक्षा बलों की सतर्कता के कारण पूरे क्षेत्र में शांति बनी रही।

मतदान समाप्ति के बाद सभी ईवीएम को सुरक्षित रूप से स्ट्रॉन्ग रूम में जमा कराया जा रहा है। अब सबकी निगाहें मतगणना के दिन पर टिकी हैं, जब यह तय होगा कि घाटशिला की जनता ने किसे अपना प्रतिनिधि चुना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *