मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की और उन्हें 15 नवंबर को रांची के मोरहाबादी में आयोजित होने वाले ‘राज्य स्थापना दिवस समारोह’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित
Advertisement

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की और उन्हें 15 नवंबर को रांची के मोरहाबादी में आयोजित होने वाले ‘राज्य स्थापना दिवस समारोह’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने झारखंड विधानसभा द्वारा पारित “झारखंड सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (विशेष छूट) विधेयक, 2025” को स्वीकृति प्रदान करने के लिए राज्यपाल के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि झारखंड स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर मुख्य समारोह 15 नवंबर को मोरहाबादी में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, मंत्रीगण व अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.