चाईबासा में 18 किलो के तीन आईईडी बरामद

West Singhbhum (Chaibasa)। पुलिस और सीआरपीएफ को नक्सलियों के खिलाफ टोंटो थाना क्षेत्र के जंगलों में चलाये जा रहे ऑपरेशन में बुधवार को बड़ी सफलता मिली। टोंटो और गोईलकेरा थाना क्षेत्र के सरजोमबुरू और मारादिरी के बीच जंगली क्षेत्र में सुरक्षाबलों को टारगेट करने के

Advertisement

West Singhbhum (Chaibasa)। पुलिस और सीआरपीएफ को नक्सलियों के खिलाफ टोंटो थाना क्षेत्र के जंगलों में चलाये जा रहे ऑपरेशन में बुधवार को बड़ी सफलता मिली। टोंटो और गोईलकेरा थाना क्षेत्र के सरजोमबुरू और मारादिरी के बीच जंगली क्षेत्र में सुरक्षाबलों को टारगेट करने के उद्देश्य से नक्सलियों ने दो किलो का एक और पांच से छह किलो का एक आईईडी बम बरामद किया।

इसी तरह टोंटो थाना क्षेत्र के सरजोमबुरू के आसपास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में एक आठ से दस किलो का एक आईईडी बम बरामद किया। बाद में बम को उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता की मदद से सुरक्षात्मक तरीके से विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया है।

एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि ऐसी सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगारिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसे लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *