भाजपा कमाल की वाशिंग मशीन, पाप धोने में गंगा मइया को भी पीछे छोड़ दिया : चम्पाई सोरेन

Ranchi। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने बुधवार को एक्स पर एक खबर के हवाले से कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भ्रष्टाचार का आरोप झेल रहे 25 नेता भाजपा में शामिल हुए और चमत्कार देखिए, उनमें से 23 को तत्काल राहत मिल गई। चम्पाई ने कहा

Advertisement

Ranchi। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने बुधवार को एक्स पर एक खबर के हवाले से कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भ्रष्टाचार का आरोप झेल रहे 25 नेता भाजपा में शामिल हुए और चमत्कार देखिए, उनमें से 23 को तत्काल राहत मिल गई।

चम्पाई ने कहा कि वाकई भाजपा कमाल की वाशिंग मशीन है, जिसने भ्रष्टाचार के आरोपों एवं पापों को धोने में गंगा मइया को भी पीछे छोड़ दिया है। इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 2014 के बाद से भ्रष्टाचार के मामले में केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई का सामना करने वाले 25 प्रमुख नेता भाजपा में शामिल हुए हैं। इन आरोपित नेताओं में से 10 कांग्रेस से हैं जबकि राकांपा और शिवसेना से चार-चार नेता हैं। टीएमसी के तीन नेता हैं। टीडीपी के दो और एसपी और वाईएसआरसीपी से एक-एक नेता हैं। इनमें से 23 को तत्काल राहत मिल गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *