नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट कर जवानों पर की फायरिंग

नारायणपुर। जिले के ओरछा थाना से रविवार सुबह 08 बजे डीआरजी एवं सीएएफ की संयुक्त टीम गुदाड़ी गांव की ओर सर्चिंग पर रवाना हुई थी। इसी दौरान सुरक्षा बलों के जवानों को निशाना बनाते हुए नक्सलियों ने गुदाड़ी नाला के पास आईईडी विस्फोट कर फायरिंग

Advertisement

नारायणपुर। जिले के ओरछा थाना से रविवार सुबह 08 बजे डीआरजी एवं सीएएफ की संयुक्त टीम गुदाड़ी गांव की ओर सर्चिंग पर रवाना हुई थी। इसी दौरान सुरक्षा बलों के जवानों को निशाना बनाते हुए नक्सलियों ने गुदाड़ी नाला के पास आईईडी विस्फोट कर फायरिंग शुरू कर दी, जिस पर जवानों ने जवाबी कार्रवाई से नक्सली अपने को कमजोर पड़ता देखकर नक्सली भाग खड़े हुए। इस मुठभेड़ में किसी को कोई हताहत नहीं हुए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डीआरजी एवं सीएएफ की संयुक्त टीम सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी, इसी दौरान गुदाड़ी गांव के पहले नाला के पास जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने विस्फोट कर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों द्वारा तत्काल जवाबी कार्रवाई किया गया। करीब आधा घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद जवानों को हावी होता देखकर नक्सली भाग खड़े हुए, इससे जवानों ने घटना स्थल की सर्चिंग करने पर आईईडी विस्फोट किए कुकर बम के टुकड़े एवं 100 मीटर वायर बरामद किया है। वहीं इलाके की सर्चिंग के लिए अतिरिक्त बल भेजा गया है। इससे इलाके की सर्चिंग की जा रही है।

नारायणपुर एसपी सदानंद कुमार ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सलियों ने गुदाड़ी नाला के पास आईईडी विस्फोट कर जवानों पर फायरिंग किया, करीब आधा घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद जवानों को हावी होता देखकर नक्सली भाग खड़े हुए। उन्होंने बताया कि सभी जवान सुरक्षित हैं, इलाके की सर्चिंग जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.