जानें जनवरी में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक

रांची। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से 2023 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट देखें तो जनवरी महीने में कुल 14 दिन बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी। जनवरी महीने की बैंक छुट्टियों पर एक नजर डाल लें, ताकि ब्रांच पर पहुंचने के बाद शाखा

Advertisement

रांची। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से 2023 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट देखें तो जनवरी महीने में कुल 14 दिन बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी। जनवरी महीने की बैंक छुट्टियों पर एक नजर डाल लें, ताकि ब्रांच पर पहुंचने के बाद शाखा बंद रहने से परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से नए साल 2023 के लिए बैंक छुट्टियों की जो लिस्ट जारी की गई हैं उसके अनुसार जनवरी महीने में प्रत्येक रविवार के साप्ताहिक अवकाश के अलावे दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टियों को मिलाकर कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें से कुछ छुट्टियां पूरे देश भर में बैंक शाखाओं में रहेंगी जबकि कुछ छुट्टियां स्थानीय पर्व-त्योहारों के आधार पर किसी खास राज्य में ही रहेंगी।

हालांकि बैंक उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह हाेगी कि इन छुट्टियों के दौरान भी बैंक की ऑनलाइन सेवाएं आम दिनों की भांति ही काम करती रहेंगी। इस तरह बैंकों के ग्राहक इस दौरान इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हुए अपना काम या लेन-देन आसानी से निपटा सकते हैं। जनवरी महीने के पहले दिन एक जनवरी को ही रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावे 8,15, 22 और 29 जनवरी को भी रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। जबकि 14 जनवरी के दिन दूसरा शनिवार और 28 जनवरी के दिन चौथा शनिवार होने के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। 26 जनवरी ऐसे तो गुरुवार का दिन है पर गणतंत्र दिवस होने के कारण बैंक शाखाओं में छुट्टी रहेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *