बोल्ड आउटफिट का वीडियो शेयर कर फिर चर्चा में आईं उर्फी जावेद

फैशन सेंस को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी और बोल्ड आउटफिट्स और बेबाक स्टाइल से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती हैं। उर्फी अक्सर अपने यूनीक फोटो और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती हैं। इस बार फिर

Advertisement

फैशन सेंस को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी और बोल्ड आउटफिट्स और बेबाक स्टाइल से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती हैं। उर्फी अक्सर अपने यूनीक फोटो और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती हैं। इस बार फिर से उर्फी जावेद का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।

उर्फी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस का बोल्ड लुक देखकर लोग बेहद हैरान हैं। वीडियो में उर्फी ने अपने बदन को खाने की प्लेट और जूस के गिलास से छिपाया हुआ है। वह टॉपलेस नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने एक हाथ में प्लेट पकड़ी हुई है, जिसमें पैन केक रखा है तो वहीं दूसरे हाथ में जूस का गिलास है। साथ ही गले में खूबसूरत नेकलेस पहना हुआ है। वीडियो में उर्फी जबरदस्त अंदाज में अलग-अलग पोज दे रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “ब्रेकफास्ट।” उर्फी जावेद के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं।

उर्फी जावेद टेलीविजन जगत की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने चन्द्रनंदनी, बेपनाह, जिज्जी मां, ये रिश्ता क्या कहलाता है, कसौटी जिंदगी जैसे फेमस धारावाहिकों में काम किया है। इसके अलावा वह बिग बॉस ओटीटी का भी हिस्सा रह चुकी हैं। उर्फी ने बहुत कम समय में अपने खास पहचान बनाई है और अपनी अजीबो-गरीब ड्रेसिंग सेन्स को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *