मुख्यमंत्री 10 को सरायकेला में करोड़ों की परिसंपत्तियों का करेंगे वितरण

Saraikela। सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल प्रखंड अंतर्गत काजू मैदान डोबो में 10 सितंबर को होने वाली आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे। वे काजू मैदान में आपकी-योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम अंतर्गत चयनित लाभुकों के

मुख्यमंत्री 10 को सरायकेला में करोड़ों की परिसंपत्तियों का करेंगे वितरण
Advertisement

Saraikela। सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल प्रखंड अंतर्गत काजू मैदान डोबो में 10 सितंबर को होने वाली आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे। वे काजू मैदान में आपकी-योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम अंतर्गत चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों तथा स्वीकृति पत्र वितरण करेंगे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को कोल्हान के प्रमंडलीय आयुक्त हरि कुमार केसरी, कोल्हान डीआईजी मनोज रतन चौथे, सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला, पश्चिमी सिंहभूम उपायुक्त कुलदीप चौधरी, उप विकास आयुक्त पूर्वी सिंहभूम के मनीष कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम, पुलिस अधीक्षक सरायकेला खरसावां मुकेश कुमार लूणायत ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

मौके पर कार्यक्रम स्थल की साफ सफाई, अस्थाई हेलिपैड, वाहन पार्किंग तथा यातायात परिचालन, कार्यक्रम स्थल तक आवागमन की अलग-अलग व्यवस्था आदि के संबंध में बिंदुवार चर्चा कर दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान कोल्हान के प्रमंडलीय आयुक्त हरि कुमार केशरी ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारी अपने स्तर से तैयारी पूर्ण कर लें। निरीक्षण के दौरान विधि व्यवस्था सुनिश्चित करने, सम्मानित जनप्रतिनिधियों व लाभुकों के बैठने की व्यवस्था, पेयजलापूर्ति, चलंत शौचालय, मेडिकल टीम, अग्निशमन दल तथा एंबुलेंस की उपलब्धता, आवश्यक जगहों पर बैरिकेडिंग, आवश्यक सिनेज के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं को जल्द दुरुस्त करने की बात कही।

इस दौरान सरायकेला खरसावां के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और विधि व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो, लोगों के आवागमन पर अधिक प्रभाव ना पड़े इसे लेकर हर स्तर पर पदाधिकारियों को समीक्षा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही कार्यक्रम स्थल एवं साफ सफाई का कार्य यथाशीघ्र प्रारम्भ कर ससमय सभी तैयारियां पूर्ण करने को लेकर दिशा-निर्देश दिए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *