सड़क दुर्घटना ,एक की मौत, पांच घायल

लातेहार। मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत देवबार मोड़ के पास बुधवार को ट्रक और कार में टक्कर हो गई। इस घटना में कार चालक की मौत हो गई। जबकि कार पर सवार पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान लातेहार जिले के

Advertisement

लातेहार। मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत देवबार मोड़ के पास बुधवार को ट्रक और कार में टक्कर हो गई। इस घटना में कार चालक की मौत हो गई। जबकि कार पर सवार पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान लातेहार जिले के मोहनपुर निवासी नागेंद्र यादव (34 ) है। जबकि घायलों में तासू गांव निवासी मजदूर धर्मेंद्र उरांव , परमेश्वर भुइयां , राजमुनी देवी, संतोष भुइयां तथा 5 वर्षीय बच्ची पाको कुमारी शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि नागेंद्र यादव तासु गांव से मजदूरों को लेकर अपनी कार से डेहरी ऑन सोन की ओर जा रहा था। इसी दौरान घने कोहरे के कारण देवबार मोड के पास ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को सदर अस्पताल लातेहार लाया । जहां चिकित्सक ने नागेंद्र यादव को मृत घोषित कर दिया ।वहीं अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *