कोहरे की वजह से 32 से अधिक ट्रेन चल रही हैं लेट

नई दिल्ली। भीषण ठंड के साथ पड़ रहे कोहरे से रेल सेवा पर प्रभाव पड़ा है। खराब मौसम के कारण शनिवार को लंबी दूरी की 32 से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। उत्तर रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, प्रयागराज-नई

Advertisement

नई दिल्ली। भीषण ठंड के साथ पड़ रहे कोहरे से रेल सेवा पर प्रभाव पड़ा है। खराब मौसम के कारण शनिवार को लंबी दूरी की 32 से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।

उत्तर रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस, सहरसा-नई दिल्ली वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, रीवा-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट एक्सप्रेस, काठगोदाम-जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस, एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-नई दिल्ली तमिलनाडु एक्सप्रेस और हैदरबाद डेक्कन नामपल्ली-नई दिल्ली तेलंगाना एक्सप्रेस 1:30 घंटे तक की देरी से चल रही है।

दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल, हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस, अयोध्या कैंट-दिल्ली एक्सप्रेस, राजगीर-नई दिल्ली शर्मजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जयनगर-अमृतसर क्लोन स्पेशल, विशाखापत्तनम-नई दिल्ली आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस, हैदराबाद डेक्कन नामपल्ली-हजरत निजामुद्दीन दक्षिण सुपरफास्ट एक्सप्रेस और डॉ. अंबेडकर नगर- श्री माता वैष्णो देवी कटरा मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से चल रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.