Barkatha : प्रखंड के गयपहाड़ी में संत शिवनारायण बाबा विरचित गुरु अनायास साहब जयंती पर आयोजित तीन दिवसीय समारोह मनाया जा रहा है। क्षेत्रीय संत यमुना साव ने बताया कि बाबा विरचित गुरु की जयंती पर अगहन त्रयोदशी के शुअवसर पर आयोजित इस समारोह में देश के कोने कोने से संत गण भाग ले रहे हैं।
उन्होंने बताया कि समारोह बाबा महंत नागेंद्र दास के नेतृत्व में आयोजित है । समारोह में सहदेव प्रसाद, छोटी महतो, बबुनी महतो, प्रमेशवर प्रसाद, अर्जुन प्रसाद, गणपति महतो, झब्बु पंडित, शीतल प्रसाद, टेकमण महतो समेत हजारों संत गण शामिल हो रहे हैं। समारोह में सत्संग और भजन कीर्तन से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय का वातावरण बना हुआ है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now




