संदिग्ध हालात में पेड़ के नीचे मिला शव

Barkatha : गोरहर थाना क्षेत्र के बंडासिंघा स्थित जलैहिया तूईयो मार्ग पर एक पेड़ के नीचे से एक वृद्ध का शव संदिग्ध हालात में बरामद किया गया। मृतक की पहचान त्रिवेणी राणा 65 वर्ष पिता आतो राणा बंडासिंघा निवासी के रूप में की गई है।

संदिग्ध हालात में पेड़ के नीचे मिला शव
Advertisement

Barkatha : गोरहर थाना क्षेत्र के बंडासिंघा स्थित जलैहिया तूईयो मार्ग पर एक पेड़ के नीचे से एक वृद्ध का शव संदिग्ध हालात में बरामद किया गया। मृतक की पहचान त्रिवेणी राणा 65 वर्ष पिता आतो राणा बंडासिंघा निवासी के रूप में की गई है। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक बुधवार तीन बजे के लगभग कपका बाजार गया था। वापस नहीं लौटने पर पुत्र राजू राणा ने रात में खोजबीन करना चालू कर दिया। वहीं गुरुवार सुबह सात बजे के लगभग ग्रामीणों ने एक पेड़ के नीचे पड़े शव को देख हो हल्ला किया। साथ ही इसकी सूचना गोरहर थाना को दिया गया। खबर पाते ही गोरहर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर पर कई जगहों चोट का निशान देखा गया। साथ ही गर्दन गमछा से कसकर बांधा पाया गया। इसलिए प्रथम दृष्टया में यह हत्या का मामला प्रतीत होता है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। वहीं ग्रामीणों ने पुलिस से हत्या में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। खबर लिखे जाने तक थाना में आवेदन नहीं दिया गया था।

ग्रामीणों के मुताबिक जिस सुनसान जगह पर त्रिवेणी राणा की हत्या की गई है उसके आसपास साइबर अपराधियों और नशेड़ियों का अड्डा रहता है। उक्त स्थल पर कई शराब की खाली बोतलें भी देखी गई प्रत्येक दिन वहां शाम से लगभग बारह बजे रात तक नशेड़ियों का जमावाड़ा रहता है। ग्रामीणों ने पुलिस से नशेड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *