रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरायकेला-खरसांवा में हुए सड़क हादसे में मारे गये सात लोगों के प्रति दुःख जताया है। उन्होंने कहा है कि हादसे में मारे गये लोगों की मौत की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की घड़ी सहने की शक्ति दे।
उल्लेखनीय है कि सरायकेला- खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित पिकअप वैन पलटने से सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला प्रशासन की देखरेख में कराया जा रहा है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now




