जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन

नई दिल्ली। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन हो गया। इसकी सूचना गुरुवार देर रात उनकी बेटी सुभाषिनी शरद यादव ने ट्वीट कर दी। फोर्टिस अस्पताल की ओर से जारी बयान के अनुसार शरद यादव को अचेत अवस्था में अस्पताल

Advertisement

नई दिल्ली। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन हो गया। इसकी सूचना गुरुवार देर रात उनकी बेटी सुभाषिनी शरद यादव ने ट्वीट कर दी।

फोर्टिस अस्पताल की ओर से जारी बयान के अनुसार शरद यादव को अचेत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। उनकी शरीर में कोई मूवमेंट नहीं थी। एसीएलएस प्रोटोकॉल के तहत उन्हें सीपीआर दिया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में जेडीयू से उनका मतभेद हो गया था जिसके बाद उन्होंने वर्ष 2018 में लोकतांत्रिक जनता दल (एलजेडी) पार्टी बनाई। शरद यादव ने 1999 और 2004 के बीच अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में विभिन्न मंत्रालयों में कैबिनेट मंत्री का जिम्मा संभाला था। वह सात बार लोकसभा और तीन बार राज्यसभा सांसद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.