डिवाइन पब्लिक स्कूल मे वार्षिक स्पोर्ट्स मीट संपन्न

Barkatha: गंगपाचो स्तिथ प्लस टू तक मान्यता प्राप्त डिवाइन पब्लिक स्कूल मे वार्षिक स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। बरकट्ठा विधयाक अमित कुमार यादव, अंचलाधिकारी श्रवण कुमार् झा, प्रमुख रेनू देवी ,जीप सदस्य कुमकुम देवी, 20 सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद मंडल , गोरहर थाना प्रभारी

डिवाइन पब्लिक स्कूल मे वार्षिक स्पोर्ट्स मीट संपन्न
Advertisement

Barkatha: गंगपाचो स्तिथ प्लस टू तक मान्यता प्राप्त डिवाइन पब्लिक स्कूल मे वार्षिक स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। बरकट्ठा विधयाक अमित कुमार यादव, अंचलाधिकारी श्रवण कुमार् झा, प्रमुख रेनू देवी ,जीप सदस्य कुमकुम देवी, 20 सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद मंडल , गोरहर थाना प्रभारी सोनू कुमार आदि ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे शिरकत की। इस दौरान नर्सरी से ग्यारहवीं कक्षा तक की छात्राओं ने 15 से अधिक खेलों में अपनी प्रतिभा और सर्वांगीण कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्पोर्ट्स मीट की शुरुआत मशाल् जलाने के साथ हुई।

अमित कुमार यादव ने कहा की शिक्षा का छात्र जीवन में जितना महत्व है, उतना ही खेलों का भी है। इसलिए सभी छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ अधिक से अधिक खेलों में हिस्सा लेना चाहिए, क्योंकि खेल जहां उन्हें सेहत प्रदान करते है, वहीं उनके शरीरिक व मानसिक विकास में भी अहम योगदान देते हैं। बच्चों में खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य को लेकर ही स्कूल में स्पो‌र्ट्स मीट का आयोजन किया गया गया है, जिसमें बच्चों के बीच 50 मीटर रेस, 100 मीटर रेस, 200 मीटर रेस, रिले रेस, बिस्कुट रेस, जलेबी रेस, खो-खो, वॉलीबॉल, और बैडमिंटन जैसे खेलो का आयोजन किया गया। स्पो‌र्ट्स मीट के अंत में विभिन्न खेलों में पहला, दूसरा ,तीसरा स्थान हासिल करने वाले छात्र सुजीत कुमार, कामरान ,तुलेश्वर कुमार, महिनूर ,अनुप्रिया, कृति, चन्दन, पुरुषोत्तम, विद्या कुमारी ,सिमरन कुमारी, स्वेक्षा राय रृषिका राज ,समृद्धि कुमारी ,आयुष कुमार, एवं अन्य छात्रों को विद्यालय के निदेशक डॉ इंद्रदेव प्रसाद भारती और प्रधानाचार्या स्वाती ने संयुक्त रूप से मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।

विद्यालय के निदेशक ने कहा की बच्चों को मोबाइल फोन का प्रयोग सिर्फ शिक्षा के लिए करना चाहिए और इसका अधिकतर प्रयोग बंद करके दिन में 10 से 15 मिनट कसरत करनी चाहिए। इवेंट समाप्ति के वक़्त प्रधानाचार्या ने सभी लोगो का अभिवादन किया और सभी विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। इस स्पोर्ट्स मीट को सफल बनाने मे सभी शिक्षकों के साथ साथ हेमंत कुमार और पूनम कुमारी का अहम योगदान रहा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.