रेलवे ने कोहरे की वजह 297 ट्रेनों को निरस्त किया

नई दिल्ली। रेलवे ने कोहरे की वजह से सोमवार को 297 ट्रेनों को पूरी तरह और 42 को आंशिक रूप से निरस्त कर दिया है। इन ट्रेनों में पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात और अन्य राज्यों से चलने वाली गाड़ियां

Advertisement

नई दिल्ली। रेलवे ने कोहरे की वजह से सोमवार को 297 ट्रेनों को पूरी तरह और 42 को आंशिक रूप से निरस्त कर दिया है। इन ट्रेनों में पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात और अन्य राज्यों से चलने वाली गाड़ियां हैं।

इसके अलावा 21 ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव और सात का मार्ग परिवर्तन किया गया है। इन ट्रेनों में गरीबरथ, शताब्दी और जनशताब्दी जैसी ट्रेनें शमिल हैं। निर्धारित समय से देरी से चलने वाली प्रमुख ट्रेनों में 22691 बेंगलुरु राजधानी एक्सप्रेस 01 घंटा 40 मिनट, 12058 दिल्ली जनशताब्दी 20 मिनट, 12429 लखनऊ राजधानी एक्सप्रेस 02 घंटे 01 मिनट, 15013 रानीखेत एक्सप्रेस – 20 मिनट और 12190 महाकौशल एक्सप्रेस 02 घंटे 56 मिनट शामिल हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *