सातवीं मंजिल से कूदकर महिला ने की खुदकुशी

जबलपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपाल सदन के पास स्थित कुबेर अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल के कूदकर एक महिला ने खुदकुशी कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज

Advertisement

जबलपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपाल सदन के पास स्थित कुबेर अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल के कूदकर एक महिला ने खुदकुशी कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

कोतवाली थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि गोपाल सदन के पास रहने वाले महेश गुप्ता किराना दुकान संचालक हैं। उनकी पत्नी गीता गुप्ता (52) रविवार को दोपहर लगभग सवा तीन बजे घर से बाहर निकलीं। घर से करीब 50 मीटर दूर स्थित कुबेर अपार्टमेंट में पहुंची। अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल पर चढ़ गई और वहां से छलांग लगा दी। उनके गिरने की आवाज सुनकर अपार्टमेंट में रहने वाले लोग बाहर निकल आए और देखा तो खून से लथपथ गीता का शव वहां पड़ा था। गीता के परिजनों को जानकारी दी गई। वे मौके पर पहुंचे, इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस के अनुसार महिला ने लगभग 77 फीट से छलांग लगाई है। जिस कारण उसकी मौत हो गई। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई कि महिला पिछले कई सालों से डिप्रेशन का शिकार थी और जिसका इलाज चल रहा था। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि रविवार दोपहर गीता गुप्ता ने अपने परिजनों से पूछा कि उसकी मौत के बाद शव का अंतिम संस्कार कहां किया जाएगा। महिला ने कुछ मुक्तिधामों का जिक्र भी किया। परिजनों ने उसे समझाइश देकर कहा कि उपचार से वह स्वस्थ हो जाएगी। परिजन महिला की मनोदशा का अंदाजा नहीं लगा पाए। जिसके बाद सभी अपने कामकाज में व्यस्त हो गए। कुछ घंटे बाद महिला घर से बाहर निकली। कोई कुछ समझ पाता, तब तक अपार्टमेंट पर चढ़ गई और छत से कूदकर जान दे दी। थाना प्रभारी गुप्ता ने बताया कि करीब 35 साल से परिजन महिला के डिप्रेशन का उपचार करा रहे थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *