गौ मांस की बिक्री के खुलासे के बाद भड़के हिंदू संगठन

मुंबई। शासन-प्रशासन की सख्ती के बाद भी गोहत्या थम नही रही है। एक बार फिर गोमांस की बिक्री करने वालो का पर्दाफाश हुआ है। रविवार को राष्ट्रीय हिन्दू सेवा संघ की टीम ने दहानू में हो रही गोमांस की बिक्री का खुलासा करके 6 लोगो

Advertisement

मुंबई। शासन-प्रशासन की सख्ती के बाद भी गोहत्या थम नही रही है। एक बार फिर गोमांस की बिक्री करने वालो का पर्दाफाश हुआ है। रविवार को राष्ट्रीय हिन्दू सेवा संघ की टीम ने दहानू में हो रही गोमांस की बिक्री का खुलासा करके 6 लोगो को पकड़कर पुलिस को सौंपा है।जैसे ही राष्ट्रीय हिन्दू सेवा को “गौ मांस” बिक्री की सूचना मिली संघ के पालघर,प्रदेश महामंत्री प्रवीण व्यास, जिला उपाध्यक्ष परेश भरवाड़,दहानू तहसील अध्यक्ष विजय राजपूत,पालघर तहसील उपाध्यक्ष लक्ष्मन बेदाडे,पालघर गौ सेवक दयाकार मिश्रा व दहानू गौ सेवक लाला भरवाड़ साथ मे संघ के कई पदाधिकारी व सदस्यों ने बड़ी ही सतर्कता व सावधानी के साथ “गौमांस बेचने” वालो को रंगे हाथ धर दबोचा।

दहानू के हरजीपाडा क्षेत्र में रेलवे ब्रिज का काम चालू है वहां पर मजदूरों के अस्थायी घर बने हुए है । राष्ट्रीय हिन्दू सेवा संघ की टीम को जानकारी मिली कि यहां पर गोमांस बिक्री होती है फिर टीम के लोग वहां जाकर बीफ खरीदने की बात की तो मोहम्मद जविर, मोहम्मद मुशर्रफ ने 2.5 किलोग्राम बीफ लाकर दिया । फिर टीम के सदस्यों ने 5 किलोग्राम और बीफ की मांग की तो उन्होंने उपलब्ध नही है मैं मंगवा कर देता हूं तो फैयाज नामक व्यक्ति को फोन किया । जानकारी सामने आई कि यह लोग दहानू स्टेशन रोड से बीफ खरीद कर लाते है । फिर संघ के लोगो ने बीफ सहित सभी 6 लोगो को पकड़कर पुलिस थाने ले गए । पुलिस ने महाराष्ट्र पशु सरंक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुटी है ।बजरंगदल के जिला संयोजक चंदन सिंह ने कहा कि गोमांस तस्करी के खिलाफ प्रशासन को सख्ती से पेश आना होगा,साथ ही तस्करों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *