पीवीयूएनएल ने रामगढ़ पुलिस को दी 10 टीवीएस अपाचे आरटीआर बाइक

Patratu : पीवीयूएनएल द्वारा शुक्रवार को कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के अंतर्गत रामगढ़ पुलिस को 10 टीवीएस अपाचे आरटीआर बाइक सभी गश्ती आवश्यक उपकरणों के साथ प्रदान की गई। पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आरके सिंह ने इन बाइकों को रामगढ़ पुलिस अधीक्षक

पीवीयूएनएल ने रामगढ़ पुलिस को दी 10 टीवीएस अपाचे आरटीआर बाइक
Advertisement

Patratu : पीवीयूएनएल द्वारा शुक्रवार को कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के अंतर्गत रामगढ़ पुलिस को 10 टीवीएस अपाचे आरटीआर बाइक सभी गश्ती आवश्यक उपकरणों के साथ प्रदान की गई।
पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आरके सिंह ने इन बाइकों को रामगढ़ पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजय कुमार को औपचारिक रूप से सौंपा। इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और पीवीयूएनएल के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर रामगढ़ के एसपी अजय कुमार ने पीवीयूएनएल द्वारा दी गई इस महत्वपूर्ण सहायता के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ये बाइक पुलिस बल की दक्षता को और अधिक मजबूत बनाएगी, खासकर कानून व्यवस्था बनाए रखने और आपातकालीन स्थितियों में तेजी से कार्रवाई करने में यह बहुत सहायक होगी। सीईओ आरके सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पीवीयूएनएल समाज और समुदाय के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए इस तरह की पहल के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। यह योगदान पुलिस की कार्यक्षमता को बढ़ाने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह प्रयास समाज के प्रति पीवीयूएनएल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *