तीन स्कूलों को  बम से उड़ाने की धमकी

Vadodara : गुजरात के वडोदरा में तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस आशय का ई-मेल भायली क्षेत्र में स्थित नवरचना स्कूल के प्रिसिंपल को सुबह लगभग चार बजे प्राप्त हुआ। नवरचना के तीन स्कूल वडोदरा में है। इसके बाद

तीन स्कूलों को  बम से उड़ाने की धमकी
Advertisement

Vadodara : गुजरात के वडोदरा में तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस आशय का ई-मेल भायली क्षेत्र में स्थित नवरचना स्कूल के प्रिसिंपल को सुबह लगभग चार बजे प्राप्त हुआ। नवरचना के तीन स्कूल वडोदरा में है। इसके बाद पुलिस ने भायली के स्कूल और समा क्षेत्र के दोनों स्कूलों में बम स्क्वॉड के साथ चेकिंग शुरू की। स्कूल बस समेत वाहनों की भी जांच की गई।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, नवरचना इंटरनेशनल स्कूल, समा इंटरनेशनल स्कूल और नवरचना विद्यानी विद्यालय में जांच की जा रही है। प्रिसिंपल ने ई-मेल चेक करने के बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद स्कूल कैंपस में बम स्क्वॉड समेत दमकल और एम्बुलेंस को तैनात किया गया। नवरचना इंटरनेशनल स्कूल में छुट्टी की घोषणा की गई है। नवरचना कॉलेज फिलहाल खुला हुआ है। नवरचना स्कूल कैंपस में नवरचना यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग भी है। यूनिवर्सिटी बिल्डिंग में अभी कामकाज सामान्य रूप से चल रहा है। यूनिवर्सिटी बिल्डिंग में जाने वाले वाहनों की जांच के अलावा विद्यार्थियों और शिक्षकों के आईडी कार्ड की जांच की जा रही है। अभी तक कहीं से भी किसी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *