नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र के पंचायत तुइयो मे नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ भगवती,हनुमत सह विश्वकर्मा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकाल गई। कलश यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक अमित कुमार यादव,पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, जिला परिषद सदस्य कुमकुम देवी,बरकट्ठा प्रमुख रेणु देवी

नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ को लेकर निकाली गई कलश यात्रा
Advertisement

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र के पंचायत तुइयो मे नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ भगवती,हनुमत सह विश्वकर्मा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकाल गई। कलश यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक अमित कुमार यादव,पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, जिला परिषद सदस्य कुमकुम देवी,बरकट्ठा प्रमुख रेणु देवी ,उप प्रमुख सुरजी देवी ,मुख्य पुजारी डॉ० आई पी भारती ने महिलाओं व बालिकाओं को कलश देकर व फीता काटकर किया।कलश यात्रा मे 11 सौ महिला व कुवांरी कन्या शामिल हुए। कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकल कर पूरे गाँव का भ्रमण करते हुए बरसोती नदी में मंत्रो उच्चारण के बाद कलश में जल भर कर पुनः मंदिर परिसर के यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया। तत्पश्चात महाप्रसाद वितरण हुआ।

विदित हो कि महायज्ञ 4 फरवरी से लेकर 13 फरवरी तक किया जाएगा। वहीं यज्ञाचार्य प्रकाश पाण्डेय की देख रेख में महायज्ञ प्रारंभ हुआ। मौक़े पर कांग्रेस नेता डॉ प्रकाश कुमार, अधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद,बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद,मधुसूदन प्रसाद, उतिम महतो, भाजपा वरिष्ठ नेता समन ठाकुर, छोटीलाल यादव,राजेश प्रसाद, विनोद राम , विजय राणा,सुरेन्द्र राणा,नंदकिशोर प्रसाद,कामेश्वर प्रसाद समेत हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *