निजी जमीन पर जबरन कब्जा के प्रयास को लेकर थाना में दिया गया आवेदन

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र के ग्राम घंघरी में निजी जमीन पर जबरन कब्जा का प्रयास करने को लेकर बरकट्ठा थाना में आवेदन दिया गया है। इस बाबत ग्राम बरकट्ठा निवासी नसीम खान व साहिद शेख ने लिखित शिकायत बरकट्ठा थाना में किया है। जिसमें लिखा

Advertisement

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र के ग्राम घंघरी में निजी जमीन पर जबरन कब्जा का प्रयास करने को लेकर बरकट्ठा थाना में आवेदन दिया गया है। इस बाबत ग्राम बरकट्ठा निवासी नसीम खान व साहिद शेख ने लिखित शिकायत बरकट्ठा थाना में किया है। जिसमें लिखा है कि ग्राम घंघरी में मेरा जमीन जिसका खाता नंबर 13, प्लाट नंबर 884 है। जिस पर ग्राम घंघरी निवासी सत्तार अंसारी, साबीर अंसारी दोनों पिता सोबराती मियां तथा दिलीप भुइयां टिलीया के द्वारा बराबर अवैध रूप से कब्जा का प्रयास किया जाता है।

बताया कि 25 दिसंबर को उपरोक्त लोगों के द्वारा उक्त स्थान पर बनी झोपड़ी को तोड़कर हमलोगों के विरुद्ध ही झूठा आरोप लगाया जा रहा है। रोक-टोक करने पर उनलोगो के द्वारा नाजायज़ रूप से मजमा बनाकर गाली-गलौज और मारपीट किया जाता हैं। इसको लेकर हमलोगों के द्वारा पूर्व में भी बरकट्ठा थाना में कांड संख्या 129/23 के तहत मामला दर्ज कराया गया है। साथ ही अंचल कार्यालय बरकट्ठा से मुझे पोजीशन पत्र भी मिला है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *