रोजगार से लाखों रुपए कमा रहे किसान!

Prayagraj : प्रयागराज महाकुंभ स्थानीय किसानों के लिए किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है। श्रद्धालुओं के लिए हर दिन बनाई जा रही महाप्रसादी के लिए प्रयागराज और आसपास के इलाकों से बड़ी मात्रा में सब्जियां, अनाज, दूध और अन्य आवश्यक सामग्रियाँ खरीदी जा रही

रोजगार से लाखों रुपए कमा रहे किसान!
Advertisement

Prayagraj : प्रयागराज महाकुंभ स्थानीय किसानों के लिए किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है। श्रद्धालुओं के लिए हर दिन बनाई जा रही महाप्रसादी के लिए प्रयागराज और आसपास के इलाकों से बड़ी मात्रा में सब्जियां, अनाज, दूध और अन्य आवश्यक सामग्रियाँ खरीदी जा रही हैं। इससे किसानों को लाखों रुपए की आमदनी हो रही है, जो उनके आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।
इस बार महाकुंभ में अदाणी समूह और इस्कॉन के सहयोग से की जा रही नारायण सेवा ने न सिर्फ लाखों श्रद्धालुओं को भोजन उपलब्ध कराया है, बल्कि स्थानीय व्यापार और कृषि क्षेत्र को भी नई ऊँचाइयाँ दी हैं।

सामान्य दिनों में प्रतिदिन 70 से 80 हजार श्रद्धालु महाप्रसादी का आनंद लेते हैं, जबकि शाही स्नान के विशेष अवसरों पर यह संख्या 2.5 लाख से 3 लाख तक पहुंच जाती है। हर दिन 9 हजार किलो सब्जियों का उपयोग किया जाता है, जो शाही स्नान के दिनों में 33 हजार 600 किलो तक बढ़ जाता है। इन सब्जियों की आपूर्ति स्थानीय किसानों से की जा रही है, जिससे वे सीधे तौर पर आर्थिक रूप से लाभान्वित हो रहे हैं। इसके लिए लाखों रुपए की सब्जियाँ खरीदी जाती हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *