शेख़ भिखारी मेडिकल कालेज हॉस्पिटल में रीढ़ की हड्डी का हुआ सफल ऑपरेशन

Hazaribagh : शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आर्थो विभाग में भर्ती मरीज 35 वर्षीय पप्पू भुइयां वर्ष का एक्सीडेंट बीते जनवरी माह में हो गया था, जिसमें उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन एक जटिल ऑपरेशन है, जिसकी सुविधा

शेख़ भिखारी मेडिकल कालेज हॉस्पिटल में रीढ़ की हड्डी का हुआ सफल ऑपरेशन
Advertisement

Hazaribagh : शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आर्थो विभाग में भर्ती मरीज 35 वर्षीय पप्पू भुइयां वर्ष का एक्सीडेंट बीते जनवरी माह में हो गया था, जिसमें उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन एक जटिल ऑपरेशन है, जिसकी सुविधा सीमित संस्थान में ही उपलब्ध है। शेख भिखारी मेडिकल कालेज अस्पताल के अस्थि रोग विभाग में रीढ़ की हड्डी का सफल ऑपरेशन किया गया।

ऑपरेशन करने वाले टीम का नेतृत्व अस्थि रोग विभाग के डॉक्टर शशि कांत सिंह और डॉक्टर संजीव कुमार सिंह ने किया . उन्होंने बताया कि इस तरह का ऑपरेशन हजारीबाग में नहीं होता था लेकिन ये सुविधा अब यहां आयुष्मान भारत योजना के तहत उपलब्ध है, और ऑपरेशन करने वाले टीम में डॉ शशि , डॉ संजीव , राजू, कुंदन ,विनोद ,सिस्टर संजना ,रौशनी एवम एनेस्थीसिया विभाग से डॉ सुप्रभात, प्रिया, रामाशीष शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *