चॉकलेट खिलाने का लालच देकर दादा ने किया 6 वर्षीय पोती के साथ बला”त्कार

Nawada : नवादा से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना शुक्रवार को घटी है। छह साल की एक मासूम के साथ रिश्ते में लगने वाले उसके दादा ने रेप किया। टीवी दिखाने और चॉकलेट खिलाने का लालच देकर शख्स अपने घर ले गया

60 वर्षीय वृद्ध शराबी ने दो वर्षीय मासूम से किया दुष्कर्म
Advertisement

Nawada : नवादा से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना शुक्रवार को घटी है। छह साल की एक मासूम के साथ रिश्ते में लगने वाले उसके दादा ने रेप किया। टीवी दिखाने और चॉकलेट खिलाने का लालच देकर शख्स अपने घर ले गया था। शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नवादा के एसपी ने इसकी पुष्टि है।

पूरा मामला नवादा के कौवाकोल थाना क्षेत्र का है। आरोपी सत्येंद्र सिंह को बच्ची दादा कहकर बुलाती थी। बच्ची गांव के शिव मंदिर के पास खेल रही थी। इस दौरान आरोपी सत्येंद्र सिंह वहां पहुंचा और उसे टीवी दिखाने एवं चॉकलेट खिलाने का लालच देकर घर ले गया। घर में ले जाकर आरोपी ने दरवाजा बंद कर लिया और बच्ची के साथ रेप किया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खोला तो आरोपी बिना कपड़ों के मिला। इसके बाद बच्ची के परिवार वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज होने के दो घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया. उसका बयान न्यायालय में दर्ज करा लिया गया है। आरोपी को पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। कोर्ट में दर्ज करवाए बच्ची के बयान घटना के बाद एसपी अभिनव धीमान ने मीडिया को जानकारी दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *