सूरजकुंड पेट्रोल पंप के निकट एनएच 2 पर धूल उड़ने से राहगीर परेशान

Barkatha :दिल्ली से कोलकाता जाने वाली मुख्य सड़क में धूल उड़ने से राहगीर परेशान,बेहाल हो रहे हैं। मामला बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सूर्यकुण्ड पेट्रोल पंप के निकट एनएच 2 का है। जहां हल्की सी हवा चलने से धूल उड़ रही। बताया जाता है कि सड़क

सूरजकुंड पेट्रोल पंप के निकट एनएच 2 पर धूल उड़ने से राहगीर परेशान
Advertisement

Barkatha :दिल्ली से कोलकाता जाने वाली मुख्य सड़क में धूल उड़ने से राहगीर परेशान,बेहाल हो रहे हैं। मामला बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सूर्यकुण्ड पेट्रोल पंप के निकट एनएच 2 का है। जहां हल्की सी हवा चलने से धूल उड़ रही। बताया जाता है कि सड़क निर्माण कार्य कर रही राज केशरी प्राइवेट लिमिटेड सह कौशल इंजीनियरिंग कंपनी बीते छह साल से निर्माण कार्य कर रही है। सड़क निर्माण के दौरान काफी अनियमिता भी बरती गई।इस निमित हजारों हाईवा ट्रक से डस्ट सड़क के किनारे गिराया गया है ।

इससे धूल उड़ने से राहगीर परेशान तो है ही साथ ही साथ यह दुर्घटना को भी आमंत्रित कर रही है। वही स्थानीय लोग इससे परेशान हैं। स्थानीय निवासी समाजसेवी सुनील पांडेय ने कहा कि सड़क के किनारे घर हैं। डस्ट घर में प्रवेश हो जा रहा है। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों से गुहार लगाते समस्या समाधान करने को कहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *