राज्य के सर्वांगीण विकास हेतु विधायकों को बुद्धिजीवी मंच द्वारा प्रार्थना पत्र किया गया समर्पित

Barkatha : झारखंड राज्य के सर्वांगीण विकास हेतु को शुक्रवार को बुद्धिजीवी मंच द्वारा स्थानीय विधायक अमित कुमार यादव व सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के माध्यम से विधायकों को एक प्रार्थना पत्र संपर्पित किया गया। प्रार्थना पत्र में झारखंड राज्य के लिए एक ठोस स्थायी

राज्य के सर्वांगीण विकास हेतु विधायकों को बुद्धिजीवी मंच द्वारा प्रार्थना पत्र किया गया समर्पित
Advertisement

Barkatha : झारखंड राज्य के सर्वांगीण विकास हेतु को शुक्रवार को बुद्धिजीवी मंच द्वारा स्थानीय विधायक अमित कुमार यादव व सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के माध्यम से विधायकों को एक प्रार्थना पत्र संपर्पित किया गया। प्रार्थना पत्र में झारखंड राज्य के लिए एक ठोस स्थायी स्थानीय एवम नियोजन नीति बनाने, सभी प्रतियोगी परीक्षाओं को पारदर्शी एवम कदाचार मुक्त आयोजित कराने,आबादी के अनुपात में आरक्षण सुनिश्चित कराने,सभी विभागों में रिक्तियों के विरुद्ध ससमय नियुक्ति कराने ,शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखने संबंधी प्रमुख मुद्दे हैं। यह प्रार्थना पत्र उतरी छोटानागपुर के सभी विधायक को सौंपा जाना है ताकि आने वाले विधान सभा सत्र में जोरदार आवाज़ उठाया जा सके और झारखंड सरकार को झारखंडियों के हित में कार्य करने के लिए बाध्य होना पड़े।

वहीं एक प्रमुख मांग है कि सभी थर्ड एंड फोर्थ ग्रेड के नौकरियों में झारखंडियों के लिए कम से कम 85% नियुक्ति हो, ऐसा नियोजन नीति बनाने का आग्रह किया गया है। वही बुद्धिजीवी मंच द्वारा पत्रकारों से बातचीत में बताया गया कि एक छोटा सा प्रयास कभी कभी बड़ा रंग लाता है ।इसी उम्मीद के साथ सभी विधायकों को यह प्रार्थना पत्र सौंपा जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *