तीन मासूम बच्चों के साथ न्याय के लिए भटक रही महिला

Barkatha : थाना क्षेत्र के मासीपीढ़ी निवासी काजल कुमारी पति राजेश मंडल ने न्याय की खातिर मंगलवार को डीसी के जनता दरबार में आवेदन देकर न्याय की फरियाद की है। उसने जनता दरबार में दिए आवेदन में फरियाद करते हुए कहा है कि मेरी शादी

तीन मासूम बच्चों के साथ न्याय के लिए भटक रही महिला
Advertisement

Barkatha : थाना क्षेत्र के मासीपीढ़ी निवासी काजल कुमारी पति राजेश मंडल ने न्याय की खातिर मंगलवार को डीसी के जनता दरबार में आवेदन देकर न्याय की फरियाद की है। उसने जनता दरबार में दिए आवेदन में फरियाद करते हुए कहा है कि मेरी शादी 2019 में बगोदर स्थित हरिहर धाम मंदिर में हुई। शादी के कुछ दिन बाद मेरे पति शराब पीकर मारपीट करते थे। मेरे पति मुझे अपने साथ मुंबई ले गए। वहां कुछ दिन ठीक से रही।

इसके बाद मेरे साथ मेरे सास, पति और ससुराल परिवार ने मेरे विरुद्ध साजिश रची। लेकिन हम उनके साजिश से अनजान थे। मेरे पति मुंबई में मुझे दो बच्चों के साथ अकेले छोड़कर घर वापस आ गए। मैं मुंबई से दो बच्चों के साथ वापस लौटी। उस समय मैं गर्भवती थी। मुझपर मेरे सास, पति और अन्य परिवार प्रताड़ित करते हुए चरित्र पर लांछन लगाकर घर से निकल दिया। आवेदन में काजल ने कहा है कि मेरे पति अभी भी रखना चाहते हैं। लेकिन मेरी सास मेरे पति को नहीं रखने की बात करती है। उसने डीसी से न्याय की गुहार लगाई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *