राधा कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई शोभायात्रा

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र के गोरहर गाजीहरा टोला में नवनिर्मित राधा कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शोभा यात्रा निकाली गई एवम् प्रतीमा के साथ नगर भ्रमण किया गया। वहीं गोरहर में निर्मित राधा कृष्ण धर्मशाला का जीर्णोद्धार किया गया । तत्पश्चात राधा कृष्ण के

राधा कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई शोभायात्रा
Advertisement

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र के गोरहर गाजीहरा टोला में नवनिर्मित राधा कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शोभा यात्रा निकाली गई एवम् प्रतीमा के साथ नगर भ्रमण किया गया। वहीं गोरहर में निर्मित राधा कृष्ण धर्मशाला का जीर्णोद्धार किया गया । तत्पश्चात राधा कृष्ण के मंदिर का विधिवत उद्घाटन किया जाना है। जहां मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, माता जानकी,भ्राता लक्ष्मण और राधा कृष्ण की प्रतिमा को विधिवत पूजा अर्चना के साथ स्थापित किए जाएंगे। कार्यक्रम को लेकर महतो समाज के द्वारा रथ पर सवार कर भगवान की प्रतिमा के साथ नगर भ्रमण किया गया। नगर भ्रमण का शुभारंभ गाजीहरा रोड स्थित राधा कृष्ण धर्मशाला से गाजे बाजे के साथ निकाला गया, जिसमे सैकड़ों की संख्या में महिला,पुरुष और बच्चे शामिल हुए।

नगर भ्रमण की यात्रा कटहल टोला,रंगीनियां टोला, पासवान टोला, गोरहर चौक होते हुए वापस गजीहरा पहुंचे । इस दौरान जुलूस में शामिल श्रद्धालुगण हाथो में भगवा ध्वज लेकर झुमते दिखे । वहीं पूरा क्षेत्र जय श्री राम के नारे से गुंज उठा। आकर्षक रूप से सजे रथ पर भगवान श्रीराम, माता जानकी, भ्राता लक्ष्मण और वीर हनुमान की प्रतिमा विराजमान थे। मौके पर मुखिया प्रेमिका कुमारी,समाजसेवी रामटहल महतो ,पूजा समिति के अध्यक्ष भीमसेन कुमार,सचिव अन्तु महतो,कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, पंसस लखन कुमार, गेंदो महतो, कैला महतो , कुजंलाल महतो, बासुदेव प्रसाद, संजय, विजय, राजु, किशोर समेत हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *