3 अप्रैल को आजसू पार्टी के संगठन को प्रभावी और सशक्त बनाने का आयोजन

Ranchi : आजसू पार्टी की दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को रांची के रिंग रोड तुरूप स्थित ट्रेडीशनल बैंक्वेट हॉल में किया जाएगा। इस कार्यशाला में पार्टी सुप्रीमो सह उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा कार्यशाला को पार्टी के विधायक

3 अप्रैल को आजसू पार्टी के संगठन को प्रभावी और सशक्त बनाने का आयोजन
Advertisement

Ranchi : आजसू पार्टी की दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को रांची के रिंग रोड तुरूप स्थित ट्रेडीशनल बैंक्वेट हॉल में किया जाएगा। इस कार्यशाला में पार्टी सुप्रीमो सह उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा कार्यशाला को पार्टी के विधायक निर्मल महतो, मुख्य प्रवक्ता सह प्रभारी डॉ देवशरण भगत भी संबोधित करेंगे।
कार्यशाला  का आयोजन पार्टी के संगठन को प्रभावी और सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई है।

कार्यशाला में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के सभी केंद्रीय पदाधिकारी, जिला एवं प्रखंड प्रभारी, पार्टी जिलाध्यक्ष, महिला जिलाध्यक्ष, युवा जिलाध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य, प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख सहित पार्टी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। जहां प्रखंड एवं जिला प्रभारियों को उनके जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जायेगा साथ ही पार्टी की संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए चर्चा होगी और जरूरी दिशा निर्देश दिए जाएंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *