श्री चैती दुर्गापूजा महासमिति के शताब्दी वर्ष का आयोजन धूमधाम और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

Ranchi : श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति, भुताहा तालाब द्वारा आयोजित शताब्दी वर्ष का चैती दुर्गा पूजा समारोह भव्यता और श्रद्धा के साथ शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। सोमवार की शाम निकाली गई माता की विसर्जन शोभायात्रा में भव्यता और उत्साह का अद्भुत संगम देखने

श्री चैती दुर्गापूजा महासमिति के शताब्दी वर्ष का आयोजन धूमधाम और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
Advertisement

Ranchi : श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति, भुताहा तालाब द्वारा आयोजित शताब्दी वर्ष का चैती दुर्गा पूजा समारोह भव्यता और श्रद्धा के साथ शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।
सोमवार की शाम निकाली गई माता की विसर्जन शोभायात्रा में भव्यता और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। शोभायात्रा का नेतृत्व समिति के पदाधिकारियों ने किया, जिसमें भारी संख्या में अखाड़ाधारी, ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते शामिल हुए। शोभायात्रा के मार्ग में सेवा शिविरों के माध्यम से श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया।

विसर्जन पारंपरिक मार्ग से होते हुए लाइन टैंक तालाब में संपन्न हुआ। समिति ने जिला प्रशासन द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष आभार व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष शंकर दुबे, गोपाल पारीक, दीपू सिंह, किशोर साहू, राज कुमार गुप्ता, उदय साहू और रमेश सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और श्रद्धालुओं व प्रशासन का आभार प्रकट किया।

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *