मुखिया पर फायरिंग : पहाड़िया ग्रुप के शामिल होने की आशंका, इलाके में फैली दहशत

Ranchi : झारखंड के ऊपर कोनकी पंचायत क्षेत्र में शुक्रवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने पंचायत के मुखिया लाला महली के घर के पास फायरिंग कर दी। मुखिया रामनवमी के मौके पर आयोजित अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता से लौट रहे

मुखिया पर फायरिंग : पहाड़िया ग्रुप के शामिल होने की आशंका, इलाके में फैली दहशत
Advertisement

Ranchi : झारखंड के ऊपर कोनकी पंचायत क्षेत्र में शुक्रवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने पंचायत के मुखिया लाला महली के घर के पास फायरिंग कर दी। मुखिया रामनवमी के मौके पर आयोजित अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता से लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनकी रेकी कर हवाई फायरिंग की।

फायरिंग के दौरान हमलावरों ने “पहाड़िया ग्रुप” का नाम लेकर दहशत फैलाने की कोशिश की। यह ग्रुप पूर्व में भी कई संगीन आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहा है, जिससे इस घटना की गंभीरता और बढ़ गई है।

हमले के तुरंत बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर सघन जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

मुखिया लाला महली ने इस हमले को एक सोची-समझी साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि “मैं हमेशा सामाजिक और धार्मिक जमीनों की रक्षा के लिए संगठन के माध्यम से संघर्ष करता रहा हूं। शायद इसी कारण कुछ असामाजिक तत्व मुझसे नाराज़ हैं और मेरी आवाज़ को दबाना चाहते हैं।” उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और प्रशासन से तत्काल सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।

फिलहाल पूरे गांव में डर और तनाव का माहौल है। लोग इस घटना से सकते में हैं और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने पहाड़िया ग्रुप की भूमिका की जांच शुरू कर दी है और खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट किया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.