पारस हॉस्पिटल में 14 अप्रैल को होगा रेडिएशन आॅन्कोलॉजी और पेट स्कैन का शुभारंभ

नि:शुल्क कैंसर ओपीडी परामर्श शिविर भी लगेगा Ranchi : पारस हॉस्पिटल एचइसी में आगामी 14 अप्रैल दिन सोमवार को रेडिएशन आॅन्कोलॉजी की शुरूआत होगी। साथ ही पेट स्कैन भी प्रारंभ हो जायेगा। इसके साथ एक ही छत के नीचे मेडिकल आॅन्कोलॉजी, सर्जिकल आॅन्कोलॉजी, रेडिएशन

पारस हॉस्पिटल में 14 अप्रैल को होगा रेडिएशन आॅन्कोलॉजी और पेट स्कैन का शुभारंभ
Advertisement

 नि:शुल्क कैंसर ओपीडी परामर्श शिविर भी लगेगा
Ranchi : पारस हॉस्पिटल एचइसी में आगामी 14 अप्रैल दिन सोमवार को रेडिएशन आॅन्कोलॉजी की शुरूआत होगी। साथ ही पेट स्कैन भी प्रारंभ हो जायेगा। इसके साथ एक ही छत के नीचे मेडिकल आॅन्कोलॉजी, सर्जिकल आॅन्कोलॉजी, रेडिएशन आॅन्कोलॉजी की सुविधा कैंसर मरीजों को मिलेगा। यह पूरी तरह के आॅन्कोलॉजी सेंटर बन जायेगा। इस उपलक्ष्य में 14 अप्रैल को नि:शुल्क कैंसर ओपीडी परामर्श शिविर लगाया जा रहा है। इस शिविर में कैंसर स्क्रीनिग पैकेज भी नि:शुल्क मिलेगा। इस पैकेज में कुल 11 प्रकार के महत्वपूर्ण जांच किये जायेंगे। इनमें रक्त से संबंधित संपूर्ण रक्त गणना (सीबीसी), परिधीय रक्त स्मीयर, गुर्दा कार्य परीक्षण और यकृत कार्य परीक्षण शामिल है। वहीं, कैंसर मार्कर परीक्षण के तहत कुल 6 प्रकार के जांच किये जायेंगे।

इनमें लिवर कैंसर के लिए अल्फा फेटोप्रोटीन, प्रोस्टेट कैंसर के लिए प्रोस्टेट विशिष्ट एंटीजन, अग्नाशय और पेट के कैंसर के लिए सीए 19.9, डिम्बग्रंथि कैंसर के लिए सीए 125, स्तन कैंसर के लिए सीए 15.3 एवं कोलोरेक्टल और अन्य कैंसर के लिए कार्सिनोएंब्रायोनिक एंजीटन की जांच शामिल है। इसके अलावा महिलाओं के लिए प्रारंभिक स्तन कैंसर जांच के लिए अल्ट्रासाउंड भी की जायेगी। यह शिविर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक लगेगा। सभी अपॉइमेंट बुक करने के लिए पारस हॉस्पिटल एचइसी में संपर्क कर सकते हैं। पारस हॉस्पिटल के जोनल हेड श्रीकांत सुबुद्धि ने बताया कि पारस हॉस्पिटल में कैंसर से संबंधित सभी प्रकार के जांच और इलाज की सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध है।

कैंसर के मरीज अब बडे़ ही सुलभ तरीके से एक ही जगह अपना इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों से करवा सकते हैं। पारस हॉस्पिटल एचईसी के मार्केटिंग हेड मानस लाभ ने कहा कि अगर समय पर कैंसर की पहचान हो जाये, तो इसका इलाज संभव है। कैंसर की बीमारी लगातार बढ़ रही है। इसको देखते हुए पारस हॉस्पिटल 14 अप्रैल दिन सोमवार को नि:शुल्क कैंसर ओपीडी परामर्श शिविर लगा रहा है। इस अवसर का लाभ जरूर उठाये। इसके लिए हॉस्पिटल की ओर से जारी किये गये मोबाइल नंबर पर अपॉइमेंट ले सकते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.