सुकुरहुट्टू आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया गया पोषण पखवाड़ा

Ranchi : कांके प्रखंड के सुकुरहुट्टू आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहायिकाएं और पोषण सखियों ने भाग लिया और ग्रामीणों को पोषण एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया। Also Read : टाटा स्टील के एचएसएम

सुकुरहुट्टू आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया गया पोषण पखवाड़ा
Advertisement

Ranchi : कांके प्रखंड के सुकुरहुट्टू आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहायिकाएं और पोषण सखियों ने भाग लिया और ग्रामीणों को पोषण एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया।

Also Read : टाटा स्टील के एचएसएम विभाग में हादसा, वेंडर कर्मचारी की मौत

सेविका ललिता देवी ने बताया कि गर्भधारण से लेकर बच्चे के दूसरे जन्मदिन तक का समय बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इन प्रारंभिक 1000 दिनों में बच्चे की वृद्धि अविश्वसनीय रूप से तेज होती है, जो भविष्य के स्वास्थ्य, सीखने की क्षमता और प्रतिरक्षा प्रणाली की नींव रखती है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संतुलित आहार, माता-पिता की देखभाल और प्रारंभिक शिक्षा के महत्व पर भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर कांके उपप्रमुख अजय बैठा, वार्ड सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *