रांची में दूध सेंटर पर खड़े व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपित गिरफ्तार

Ranchi : मांडर में अपराधियों ने रामू नामक एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। रामू दूध सेंटर पर हर दिन की तरह दूध देने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें रामू

रांची में दूध सेंटर पर खड़े व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपित गिरफ्तार
Advertisement

Ranchi : मांडर में अपराधियों ने रामू नामक एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। रामू दूध सेंटर पर हर दिन की तरह दूध देने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें रामू की मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रामू दूध बेचने का काम करते थे, वह रोज डेयरी केंद्र पर दूध पहुंचाते थे। रोज की तरह ही वह दूध लेकर पीको गांव स्थित डेयरी केंद्र पहुंचे थे। इसी दौरान वहां हमलावर पहले से घात लगाए बैठे थे। जैसे ही रामू वहां पहुंचे, हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

खलारी डीएसपी राम नारायण चौधरी ने बताया कि गुरुवार की देर रात रामू दूध देने के लिए डेयरी केंद्र गए थे। इसी दौरान उनकी हत्या कर दी गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हत्या के पीछे जमीन विवाद की बात सामने आ रही है।

खलारी डीएसपी ने बताया कि मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी कर रही है। शुरुआती जांच में जमीन विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *