अवैध दरगाह पर चला बुलडोजर, पथराव में 31 पुलिसकर्मी घायल

Mumbai : नासिक जिले की काठे गली इलाके में बुधवार को तडक़े अवैध सातपीर दरगाह के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया गया। इस दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें चार पुलिस अधिकारियों सहित 31 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने आंसू

अवैध दरगाह पर चला बुलडोजर, पथराव में 31 पुलिसकर्मी घायल
Advertisement

Mumbai : नासिक जिले की काठे गली इलाके में बुधवार को तडक़े अवैध सातपीर दरगाह के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया गया। इस दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें चार पुलिस अधिकारियों सहित 31 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और स्थिति को नियंत्रित कर लिया। पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है और मामले की गहन छानबीन जारी है।

Also Read : मुर्शिदाबाद हिंसा के पीछे बांग्लादेशी कट्टरपंथी संगठनों के तार खंगालने में जुटीं खुफिया एजेंसियां

नासिक के पुलिस उपायुक्त किरण कुमार चव्हाण ने बताया कि अवैध सातपीर दरगाह पर अवैध निर्माण करा लिया गया था। उसे हटाया जा रहा था। तभी भारी भीड़ जमा हो गई थी। अधिकारी भीड़ को समझाने का प्रयास कर रहे थे, उसी समय अचानक पथराव शुरु हो गया। पुलिस ने आंसू गैस और हल्के लाठीचार्ज का प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया। इस मामले में अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। भीड़ द्वारा किये गए पथराव में 31 पुलिस अधिकारी मामूली रूप से घायल हुए हैं। भीड़ में शामिल संदिग्ध हमलावरों की 57 बाइकें पुलिस ने जब्त कर ली गई हैं।

उन्होंने बताया कि पत्थरबाजी की घटना के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया और सतपीर दरगाह के अवैध निर्माण को दो जेसीबी की मदद से तोड़ दिया गया है। नासिक नगर निगम की टीम मौके पर मलबा तेजी से हटा रही है। फिलहाल काठे गली इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और यहां तनावपूर्ण शांति है।

दरअसल नासिक नगर निगम ने अवैध सातपीर दरगाह पर बने अवैध निर्माण कार्य को 15 दिनों के भीतर हटाने का नोटिस जारी किया था। लेकिन इस दौरान दरगाह में बने अवैध निर्माण कार्य को हटाया नहीं गया था, इसी वजह से नासिक नगर निगम ने बुलडोजर कार्रवाई की ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *