‘चॉक पर सुई से नक्काशी’ कर लिखी “हनुमान चालीसा”, छात्रा का नाम ‘इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

Varanasi : श्री हनुमत जयंती महोत्सव के अंतर्गत आयोजित 102वें श्री संकट मोचन संगीत समारोह में देश-विदेश से आए संगीत एवं कला साधकों की प्रस्तुतियाँ श्रद्धालुओं और कला प्रेमियों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। Also Read : नेशनल हेराल्ड मामले में चोरी के

'चॉक पर सुई से नक्काशी’ कर लिखी "हनुमान चालीसा", छात्रा खुशी यादव का नाम ‘इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज
Advertisement

Varanasi : श्री हनुमत जयंती महोत्सव के अंतर्गत आयोजित 102वें श्री संकट मोचन संगीत समारोह में देश-विदेश से आए संगीत एवं कला साधकों की प्रस्तुतियाँ श्रद्धालुओं और कला प्रेमियों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

Also Read : नेशनल हेराल्ड मामले में चोरी के साथ सीनाजोरी कर रही कांग्रेस : बाबूलाल

इसी महोत्सव के दौरान काशी हिंदू विश्वविद्यालय के दृश्य कला संकाय की चित्रकला विभाग की छात्रा खुशी यादव ने अपनी अनूठी कला से सभी का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने चॉक पर सुई की बारीक नक्काशी से “हनुमान चालीसा” उकेर कर एक अद्वितीय कृति प्रस्तुत की। इसे दर्शकों और कला प्रेमियों ने खूब सराहा।

इस उत्कृष्ट कलाकृति के लिए खुशी यादव का नाम ‘इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज किया गया है। संकट मोचन मंदिर परिसर में इस कृति का अवलोकन करते हुए मंदिर के महंत प्रो. विश्वम्भरनाथ मिश्र ने छात्रा खुशी की प्रशंसा की। और ‘इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ की ओर से प्राप्त प्रमाणपत्र व मेडल भेंट कर खुशी को सम्मानित किया।

महंत मिश्र ने इसे छह महीने की सतत मेहनत, समर्पण और भक्ति का परिणाम बताते हुए शिल्पकला का एक अद्वितीय उदाहरण कहा।

इस कृति को बनाने में 4 x 2.5 फीट की लकड़ी, थर्माकोल, फेविकोल, इमल्शन पेंट्स, तथा डॉम्स डस्टलेस सफेद चॉक (150 नग, प्रत्येक 78 मिमी) का उपयोग किया गया। हर चॉक पर सुई की मदद से एक-एक अक्षर उकेरा गया। बाद में इसे अखबार, टिशू पेपर और नारंगी सूती कपड़े से सजाया गया तथा ऐक्रेलिक रंगों द्वारा जीवंत रूप प्रदान किया गया। इस अद्वितीय कार्य की निगरानी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक डॉ. नेहा सिंह के मार्गदर्शन में की गई, जबकि हैदराबाद की डॉ. पावनी एवं डॉ. स्वर्णा श्री ने इसे प्रमाणित किया। इसके बाद इस कला को ‘इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में आधिकारिक मान्यता प्राप्त हुई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *