सत्रह जिलों को आज भी झुलसाएगी लू, चार जिलाें में रेड अलर्ट

Jaipur : राजस्थान में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम केंद्र जयपुर ने गुरुवार के लिए प्रदेश के 17 जिलों में लू को लेकर चेतावनी जारी की है, जिनमें चार जिलों के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है।

सत्रह जिलों को आज भी झुलसाएगी लू, चार जिलाें में रेड अलर्ट
Advertisement

Jaipur : राजस्थान में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम केंद्र जयपुर ने गुरुवार के लिए प्रदेश के 17 जिलों में लू को लेकर चेतावनी जारी की है, जिनमें चार जिलों के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है।

Also Read : ‘चॉक पर सुई से नक्काशी’ कर लिखी “हनुमान चालीसा”, छात्रा का नाम ‘इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

मौसम विभाग के अनुसार जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर और जोधपुर में लू के तीव्र प्रभाव को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं नागौर, जालोर और चित्तौड़गढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और पाली, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़, अजमेर, जयपुर, सीकर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और झुंझुनूं जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बुधवार को जैसलमेर में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले छह वर्षों में अप्रैल माह में रिकॉर्ड किया गया सबसे अधिक तापमान है। यह सामान्य औसत से करीब सात डिग्री अधिक रहा। वहीं फलोदी, बीकानेर और श्रीगंगानगर में भी तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया।

राजधानी जयपुर में भी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह से ही आसमान साफ रहा और तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चलीं। बुधवार को यहां का अधिकतम तापमान बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो मंगलवार की तुलना में एक डिग्री अधिक रहा।

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने और आवश्यक सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *