मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर ममता सरकार पर बरसे दिलीप घोष

North 24 Parganas : वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों के दौरान बंगाल में हुई हिंसा को लेकर प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष ने एक बार फिर ममता सरकार पर जुबानी प्रहार किया। बुधवार अपराह्न कांचरापाड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम

मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर ममता सरकार पर बरसे दिलीप घोष
Advertisement

North 24 Parganas : वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों के दौरान बंगाल में हुई हिंसा को लेकर प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष ने एक बार फिर ममता सरकार पर जुबानी प्रहार किया। बुधवार अपराह्न कांचरापाड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम में मुर्शिदाबाद की घटना के प्रसंग में उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में अगर भाजपा की सरकार होती तो अब तक बुलडोजर उतर गया होता। उन्होंने मुर्शिदाबाद की घटना को लेकर ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला और कहा कि वह इमामों को शांति दूत बता रही है तो मुर्शिदाबाद में किसने तांडव किया? इतना ही है तो वह इमामों से कहें कि मुर्शिदाबाद में जो हुआ वे उसकी निंदा करते हैं। घोष ने कहा कि बांग्लादेश में मंदिरों को तोड़ा जाता है, हिंदुओं पर अत्याचार किया जाता है, यही हाल बंगाल में भी है, यहां भी हिंदू सनातनियों पर हमले किये जा रहे हैं. मंदिर तोड़े जा रहे हैं।

Also Read : सत्रह जिलों को आज भी झुलसाएगी लू, चार जिलाें में रेड अलर्ट

उन्होंने आगे कहा, हिंदू टीवी, रेफ्रिजरेटर और नया फर्नीचर खरीद रहे हैं, लेकिन उनके पास एक भी हथियार नहीं है। अगर कुछ होता है तो पुलिस को बुलाने लगते हैं। पुलिस आपकी रक्षा नहीं करेगी। यदि हिंदू अपनी रक्षा खुद नहीं करेगा तो उसे भगवान भी नहीं बचा सकते। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता कौस्तव बागची समेत कई अन्य भी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *