Ranchi : मौसम विभाग के अनुसार, 17 अप्रैल को पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा को छोड़ कर राज्य के 18 जिलों में मेघ गर्जन व तेज हवा चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 20 अप्रैल तक कई जिलों में मेघ गर्जन, तेज हवा व वज्रपात के साथ हल्की बारिश की आशंका व्यक्त की है।
Also Read : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर ममता सरकार पर बरसे दिलीप घोष
इसे देखते हुए 20 मई तक इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 21 अप्रैल से फिर से राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश के साथ वज्रपात होने की संभावना व्यक्त की गयी है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now




